हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। काठगोदाम में स्वर्गीय मोहम्मद जुबेर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन सोमवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में काठगोदाम ब्लू फुटबॉल क्लब ने क्वींस फुटबॉल क्लब को 4-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में मुनस्यारी बॉयज ने वाईएफसी को 6-4 के अंतर से शिकस्त दी। मुख्य अतिथि पार्षद प्रतिनिधि देवेश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय युवाओं की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। मुकाबलों में रेफरी की भूमिका मोहम्मद तालिब, दीक्षित बिष्ट और गौरव बिष्ट ने निभाई। इस दौरान काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी, किशन अनेरिया, मनीष गोनी, सोनू बिष्ट, कंचन अनेरिया, केतन भंडारी, शब्बी...