हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द्वितीय स्वर्गीय पूरन चंद बलूटिया मेमोरियल अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में काठगोदाम क्रिकेट अकादमी ने कंबाइंड इलेवन को 195 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। 87 रनों की शानदार पारी खेलने वाले रितेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में काठगोदाम क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 307 रनों का स्कोर खड़ा किया। रितेश के अलावा कृष ने 39, भावेश ने 29 और वैदिक 26 रनों की पारी खेली। कंबाइंड इलेवन के गेंदबाज मयंक, सुजल, प्रतीक और रुद्र ने 2-2 विकेट हासिल किए। बड़े लक्ष्य के जवाब में कंबाइंड इलेवन की पूरी टीम 25वें ओवर में महज 112 रनों पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी की आठ विकेट से शानदार जीत केवल तनिष्क 5...