हल्द्वानी, अगस्त 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार स्थित कुंवरपुर में बुधवार को चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल के आवास पर एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह चौपाल जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में हुई। चौपाल के दौरान भाजपा सरकार की कथित नाकामियों, छात्रों के साथ हो रहे अन्याय और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर मंथन किया गया। जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा ने कहा कि यह देश संविधान से चलेगा, शुद्धिकरण से नहीं। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र खनवाल, प्रदेश सचिव शंकर जोशी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति के इंद्रपाल आर्य, पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष कुंदन मेहता, नीरज रैकवाल, विक्रम रेकुनी, प्रशांत भैसोड़ा, डूंगर संभल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...