हल्द्वानी, अगस्त 10 -- Haldwani News: पूनम मौर्य हल्द्वानी। खंडेलवाल भवन में प्रसिद्ध हास्य कवि राजकुमार भंडारी के सम्मान में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। व्यंग्यकार वेदप्रकाश अंकुर व अन्य कवियों के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में भंडारी को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की महिला शाखा अध्यक्ष कुसुम दिगारी रहीं। अध्यक्षता काव्य रत्नम संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि अशोक वाष्र्णेय ने की। व्यंग्यकार वेदप्रकाश अंकुर ने कहा कि राजकुमार भंडारी के सेवानिवृत्ति के बाद हल्द्वानी आने से शहर की साहित्यिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। डॉ. प्रदीप उपाध्याय, मदन मोहन पांडे, बिपिन चंद्र पांडे, जीवन जोशी, हेमंत डोभाल, रोहित केसरवानी और...