हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच हल्द्वानी इकाई की ओर से एचएन इंटर कॉलेज के सभागार में गुरुवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता जोशी 'पुष्पांजलि' ने की। प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत ने अतिथियों एवं रचनाकारों का स्वागत किया। हेमा हर्बोला ने संगीतबद्ध सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रेखा त्रिवेदी ने फिल्मी दुनिया के आकर्षण, विमलेश गोस्वामी ने बेटियों की व्यथा, डॉ. बसंती रौतेला ने नारी-पुरुष के महत्व, अनुराधा पंत ने नारी शोषण और गीता पांडे ने प्रकृति के सौंदर्य पर रचना प्रस्तुत की। बीना जोशी 'हर्षिता' ने जीवन दर्शन, अमृता पांडे ने महिला-पुरुष समानता और डॉ. पुष्पलता जोशी ने रक्षाबंधन पर रचना सुनाई। बिसना साह, पारु तिवारी, कृष्णा शर्मा, लता प...