Haldwani News: कलसिया नाले पर 20 दिन में तैयार होगा बेली ब्रिज
हल्द्वानी, अगस्त 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। काठगोदाम के कलसिया नाले पर बेली ब्रिज बनाने का काम तेजी से शुरू हो गया है। मंगलवार को पुल के लोहे के ढांचे रखने का काम पूरा कर लिया गया। अब बेली ब्रिज को तैयार करने का काम आगे बढ़ाया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य मौसम अनुकूल रहने पर करीब 20 दिन में पुल तैयार करने का है। इसके बाद डबल लेन मुख्य पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। काठगोदाम में कलसिया नाले पर बना मौजूदा सिंगल लेन पुल काफी पुराना है। पुल की चौड़ाई कम होने और वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.