हल्द्वानी, अगस्त 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। आवास विकास संजय कॉलोनी स्थित पंचेश्वर मंदिर में 3 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के शुभारंभ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा पंचेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर संजय कॉलोनी, तिकोनिया सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति ने बताया कि 3 से 9 अगस्त तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कलश यात्रा में गोपाल भट्ट, पार्षद हेमा भट्ट, ललित जोशी, हेमंत चुफाल, हेम जोशी, अनिल कांडपाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पुवायां में शिवपुराण कथा का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की...