Haldwani News: करवा चौथ के रंग, गीत-संगीत के संग महिलाओं ने मनाया उत्सव
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। करवाचौथ पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से मंगलवार को नीलमणि रेस्टोरेंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए पर्व की खुशियां साझा की गईं। अंजलि चंद्रा ने करवा चौथ के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्व की परंपराओं और पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास एवं समर्पण के भाव को रेखांकित किया। महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीला वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बबीता निगम, महामंत्री अल्का सक्सेना, सुलक्षणा श्रीवास्तव, रत्ना श्रीवास्तव, रश्मि, सरिता, राजदुलारी, ज्योति, जया, नीति, काजल आदि उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.