हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं और उनके जीवनसाथियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार सुहाग के पारंपरिक प्रतीकों यानी पायल और बिछुए की मांग तो जोरों पर है ही, साथ ही आधुनिक और हल्के आभूषणों का चलन भी तेजी से बढ़ा है। तोहफों के लिए 18 कैरेट के हल्के व आकर्षक पेंडेंट्स, सोने और चांदी के डिजाइनर ब्रेसलेट, ट्रेंडी चेन और अंगूठियों की खरीदारी की जा रही है। स्वर्णकार कुलदीप रस्तोगी ने बताया कि बुधवार को सोने के भाव में हल्की नरमी देखने को मिली थी, लेकिन गुरुवार को कीमतों में प्रति दस ग्राम करीब एक हजार रुपये का उछाल दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: करवा चौथ की आहट से गुलजार हुए गोपालगंज के बाजार अभी 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1.47 लाख रुपये प्रति दस ग्राम, 18...