हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मंगलवार को पंचशील वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत विशेष टाउनशिप कमलुवागांजा में भाजपा नेता एवं समाजसेवी गुंजन तिवारी ने ओपन जिम का शुभारंभ किया। इसका मुख्य उद्देश्य कॉलोनी के निवासियों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करना है। सोसाइटी के अध्यक्ष जसोद बिष्ट, मोहन सिंह कैड़ा और दीवान सिंह अधिकारी ने इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कॉलोनीवासियों से जिम के उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...