हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: लालकुआं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत 15 नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ेगा। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, कुंदन सिंह मेहता, बीना जोशी, गोविंद भट्ट, प्रमोद कलोनी, दीपक बत्रा, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, सभासद भुवन, अनूप भाटिया, ...