Haldwani News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 18.88 लाख की ठगी
हल्द्वानी, नवम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से 18 लाख 88 हजार 165 रुपये ठग लिए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने गूगल पर ऑनलाइन ट्रेडिंग की जानकारी खोजी थी। इस दौरान वह ग्लोबिक्स वॉल्ट्स नाम की कंपनी के संपर्क में आए। ठगों ने उन्हें टेलीग्राम के जरिये ट्रेडिंग शुरू कराई। शुरुआत में 15 हजार और फिर 48,500 रुपये का भुगतान कराया। इसके बाद कमीशन समेत अन्य भुगतान के नाम पर 6.19 लाख रुपये मांगे और कई बार ऐसे निवेश कराकर 18 लाख रुपये हड़प लिए। रकम देने के बाद भी कंपनी ने मुनाफा नहीं दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच अधिकारी से प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.