Haldwani News: ऐप डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.38 लाख
हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। फोन पर अनजान ऐप डाउनलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। ऐप डाउनलोड करते ही उसके दो बैंक खातों से छह बार में करीब एक लाख 39 हजार रुपये कट गए। पीड़ित की तहरीर पर काठगोदाम कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी पीड़ित ने तहरीर देकर कहा कि उसने फोन पर एक ऐप डाउनलोड किया था। इसके बाद 18 सितंबर को उसके बैंक खाते से 20 हजार रुपये कट गए। 20 सितंबर को फिर 20 हजार, 21 सितंबर को तीन बार में 25 हजार, 22 हजार और 24 हजार कट गए। इसी दिन उसके दूसरे बैंक खाते से भी 26900 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के मुताबिक बीच में वह राजस्थान चला गया था, इसलिए तुरंत शिकायत नहीं कर पाया। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.