हल्द्वानी, जुलाई 15 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। एसेंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व हरेला पारंपरिक रीति-रिवाज और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। 10 दिन पूर्व सात अनाजों से बोए गए हरेले की निराई के बाद विधि-विधान से उसकी कटाई की गई। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने परिसर में पौधरोपण भी किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों को प्रकृति के प्रति जागरूकता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ पर्यावरण का उपहार देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में हरेला पर्व मनाया यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर 11 लाख पौधरोपण अभियान की शुरुआत यह भी पढ़ें- हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर 11 लाख पौधरोपण अभियान की शुरुआत...