हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एसेंट पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 'बैगलेस डे' और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी के बच्चों ने बैलून बर्स्ट और पुष्प सृजन, एलकेजी के छात्रों ने जिग-जैग रेस व माउस क्राफ्ट और यूकेजी के बच्चों ने पास द बॉल और पांडा क्राफ्ट में रंग भरकर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने खेल-खेल में गेंद संतुलन, दौड़ और चित्रकला का आनंद लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का विकास करना रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सराहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...