हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। अल्मोड़ा से तबादला होकर हल्द्वानी लौटे हरबंस सिंह ने गुरुवार को एसपी सिटी के रूप में पदभार संभाल लिया है। वहीं हल्द्वानी के एसपी सिटी रहे मनोज कत्याल का तबादला 31वीं पीएसी रुद्रपुर किया गया है। उन्हें पुलिस विभाग ने विदाई दी। पदभार संभालने के बाद हरबंस सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। इधर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार रात हुए विदाई समारोह में एसपी मनोज कत्याल के कार्यकाल की सराहना की। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा से स्थानांतरण पर एडिशनल एसपी हरबंस को विदाई उन्होंने कहा कि कत्याल ने अप...