हल्द्वानी, जुलाई 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एसडीएम मोनिका ने शनिवार को गौला और नंधौर नदी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा किए जा रहे चैनलाइजेशन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चैनलाइजेशन के कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जाए, ताकि बरसात के दौरान क्षेत्र के लोगों को बाढ़ व अन्य परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने मौके पर ठेकेदार को समय चैनेलाइजेशन का कार्य पूरा कर निर्धारित मानकों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। कहा कि चैनेलाइजेशन का कार्य पूरा होने से ग्रामीणों को खेती की जमीन के नुकसान और आबादी वाले क्षेत्रों में होने वाले भू-कटाव से राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...