हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के अस्थि रोग विभाग में कंधे की जटिल समस्या से पीड़ित दो मरीजों की लैटार्जेट विधि से सफल सर्जरी की गई। पिथौरागढ़ निवासी 25 वर्षीय चेतन और बागेश्वर निवासी 35 वर्षीय सूरज गोस्वामी लंबे समय से कंधा उतरने और तेज दर्द से परेशान थे। जांच में दोनों के कंधे की ग्लेनॉइड हड्डी में गंभीर क्षति पाई गई, जिसके बाद सर्जरी की सलाह दी गई। गुरुवार को विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. गणेश सिंह के निर्देशन में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव जिंदल ने दोनों की लैटार्जेट विधि से सफल सर्जरी की। सीनियर रेजिडेंट डॉ. शुभम दुमका और डॉ. पवन जाखड़ का भी विशेष योगदान रहा। डॉ. जिंदल ने बताया कि इस प्रक्रिया में कोराकॉइड हड्डी के एक हिस्से को कंधे की सॉकेट के आगे स्थानांतरित कर अतिरिक्त सहारा दिया जाता है,...