Haldwani News: एसटीएच में पीपीपी मोड की अल्ट्रासाउंड सेवा फिर बंद
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में पीपीपी मोड पर संचालित अल्ट्रासाउंड सेवा फिर से बंद हो गई है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 20 जुलाई को पीपीपी मोड की अल्ट्रासाउंड सेवा बंद हो गई थी। संबंधित कंपनी के डॉक्टर अवकाश पर चले गए थे। इधर, दो अगस्त को सरकारी अल्ट्रासाउंड केंद्र भी बंद हो गया। जिसके बाद एसटीएच में आठ अगस्त तक समस्या बनी रही। नौ अगस्त से सरकारी रेडियोलॉजिस्ट के आने के बाद अल्ट्रासाउंड शुरू हुए। इधर 10 अगस्त को पीपीपी मोड पर भी अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए थे। लेकिन गुरुवार को यह सेवा फिर से बंद हो गई। इस बार पता चला कि डॉक्टर फिर से अवकाश पर गए हैं। एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डॉक्टर के परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से वह छुट्टी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.