हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे पीजी डॉक्टरों ने शनिवार को सुबह एसटीएच के ओपीडी गेट को बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। जिससे सुबह इलाज के लिए आए मरीजों को घंटों गेट के बाहर खड़ा होना पड़ा। बाद में एमएस डॉ. अरूण जोशी ने पीजी डॉक्टरों को समझा तब जा कर उन्होंने गेट खोला। उसके बाद डॉक्टर ओपीडी काउंटर के बाहर धरने पर बैठ गए और पर्ची नहीं बनने दिया जिससे अस्पताल के भीतर पर्ची बनाने वालों की भीड़ लग गई। उधर पर्ची नहीं बनने से ओपीडी खाली दिखीं। करीब 10.30 बजे एमएस डॉ. जोशी ने डॉक्टरों से बार्ता कर पर्ची काउंटर चालू कराया। यह भी पढ़ें- यूरो-न्यूरो के ऑपरेशन ठप, इमरजेंसी सेवाएं चरमराईं रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष डॉ. राजदीप बिंद्रा ने कहा कि जब तक उनकी मांग...