हल्द्वानी, सितम्बर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में डॉक्टरों के आंदोलन के बीच अब राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े पैरामेडिकल छात्र भी हड़ताल पर चले गए हैं। पहले से चल रहे पीजी डॉक्टरों के धरने के साथ मंगलवार को पैरामेडिकल छात्रों ने भी ओपीडी गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। वहीं पीजी डॉक्टरों का आंदोलन लगातार सातवें दिन जारी रहने और पैरामेडिकल स्टाफ के भी कार्य बहिष्कार पर जाने से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। दूर-दराज से आ रहे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैरामेडिकल छात्र इंटर्नशिप के दौरान 12 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिए जाने की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दून अस्पताल का गेट बंद कर पीजी डॉक्टरों का प्रदर्शन छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगे...