हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में इलाज कराने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को 80 प्रकार के टाइटेनियम इंप्लांट पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी तक एसटीएच में आयुष्मान कार्ड धारकों को केवल 40 प्रकार के इंप्लांट ही मिल पा रहे थे। कई बार विशेष सर्जरी के लिए जरूरी इंप्लांट उपलब्ध नहीं होने से कुछ डॉक्टरों द्वारा इन्हें बाजार से मंगवाया जा रहा था, जिससे गरीब मरीजों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा था। बाजार में इन इंप्लांट की कीमत 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये से भी अधिक होती है। मरीजों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसटीएच प्रबंधन ने विभिन्न विभ...