Haldwani News: एसकेएम स्कूल में अग्नि सुरक्षा कार्यशाला
हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अग्निशमन विभाग के सहयोग से अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया। अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार, अमरदीप सिंह और दिव्या डांगी ने विद्यार्थियों को फायर टूल्स के संचालन, गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के तरीके सिखाए। अधिकारियों ने बच्चों को आपात स्थिति में धैर्य रखने और फायर ब्रिगेड को सूचित करने की सीख दी। मौके पर प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.