हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ सवांददाता। एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी बास्केटबॉल चैंपियनशिप 'एसकेएम कप का शनिवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्गों में एसकेएम स्कूल और सेंट लॉरेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया। खिताबी भिड़ंत में बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एसकेएम और गुरुकुल के बीच खेला गया। जिसमें एसकेएम ने 51-33 के स्कोर से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। बालिका वर्ग के फाइनल में एसकेएम और सेंट लॉरेंस की टीमें आमने-सामने रहीं, जहां सेंट लॉरेंस ने 46-31 के स्कोर के साथ जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बास्केटबॉल :: राधा माधव और बिशप कॉनराड बालक वर्ग के फाइनल में इससे पूर्व प...