हल्द्वानी, अक्टूबर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार से तीन दिवसीय एसकेएम कप अंतर-विद्यालयीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू हो गई है। 24 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में हल्द्वानी, रुद्रपुर और भीमताल समेत आसपास के क्षेत्रों के 24 से अधिक विद्यालयों की 40 टीमें (बालक व बालिका वर्ग) भाग ले रही हैं। दर्जाधारी मोहन पाठक ने प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। विशिष्ट अतिथि पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत रहे। प्रबंधक यूसी जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी और प्रशासक ऋषभ जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। पहले दिन बालक वर्ग में मेजबान एसकेएम स्कूल ने केवीएम को 58-08 से पराजित किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, पहले...