हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल जिले में पुलिस महकमे के भीतर तबादलों के बाद अब कोतवाली और थानों में नई तैनाती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिले की छह कोतवालियों के प्रभारी निरीक्षक गैर जनपद स्थानांतरित हो चुके हैं। वहीं 10 निरीक्षक तबादले के बाद नैनीताल जिले में आमद देंगे। ऐसे में चर्चा है कि क्या इस बार किसी कोतवाली का चार्ज दरोगा रैंक वालों को मिलेगा। पुलिस महकमे में चर्चा है कि सभी प्रमुख कोतवालियों में निरीक्षकों को ही प्रभारी बनाएंगे या फिर कुछ जगहों पर उपनिरीक्षकों (एसओ) को भी मौका मिल सकता है। नए निरीक्षकों की आमद के बाद जिले में तैनाती का समीकरण बदलना तय माना जा रहा है। अब पुलिस अधिकारियों के सामने अनुभव, कार्यक्षमता और कानून व्यवस्था की जरूरत के हिसाब से जिम्मेदारियां बांटने की चुनौती होगी। एसएसपी डॉ.म...