Haldwani News: एसआईआर में खलल पर भाजपा ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। भाजपा नेताओं ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय को ज्ञापन सौंपकर कुछ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में व्यवधान डालने और बूथों पर बीएलओ व भाजपा के बीएलए-2 को धमकाने का आरोप लगाया।भाजपा नेताओं ने कहा कि एसआईआर संवैधानिक और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह काम स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में होना चाहिए। आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी कहा कि आम मतदाताओं को दावे-आपत्तियां दर्ज कराने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा और निष्पक्ष वातावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.