Haldwani News: एसआईआर पर कांग्रेस भ्रम फैला रही : बिष्ट
हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य किसी पात्र नागरिक का मताधिकार छीनना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। सोमवार को जारी बयान में बिष्ट ने कहा कि मृत, स्थानांतरित और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं की पहचान के साथ छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ना भी पुनरीक्षण का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने के बजाय किसी गड़बड़ी के ठोस प्रमाण निर्वाचन आयोग के सामने रखने चाहिए। बिष्ट के मुताबिक, उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची में 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में अब तक 7.75 लाख नए मतदाताओं के आवेदन डिजिटाइज, क्या है आख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.