हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को एलाइड एंड हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव 'सृजन-2026' का शुभारंभ हुआ। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति और परंपराओं के रंग देखने को मिले। विद्यार्थियों ने नृत्य-गायन की प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उद्घाटन प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय आर्या ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पंजाब के भांगड़े से लेकर उत्तराखंड के पारंपरिक जागर और मुनस्यारी के लोकनृत्य तक मंच पर विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक विविधता देखने को मिली। गुजराती गरबा, राजस्थानी और हरियाणवी लोकनृत्य के साथ नेपाली और दक्षिण भारतीय नृत्यों ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगाए। बॉलीवुड नृत्य, हिप-हॉप, युगल नृत्य और म...