हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बीमा सप्ताह के तहत गुरुवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मंडल कार्यालय में बेस अस्पताल के रक्तदान केंद्र की टीम के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक सैनी समेत 40 से अधिक कर्मियों ने रक्तदान किया। रक्तदान केंद्र की डॉ. राशि भटनागर और उनकी टीम ने शिविर का संचालन किया। प्रबंधक संपदा हरीश लसपाल, अमित पाण्डेय, अशोक कश्यप, पंकज त्रिपाठी, संजय चंद और केवल भट्ट ने विशेष सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...