हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। चम्पावत से गौलापार हेलीपैड आ रहे हेरिटेज एविएशन के हेलीकॉप्टर के शनिवार सुबह नदी के खुले क्षेत्र में लैंडिंग का मामला दिनभर क्षेत्र और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि, एविएशन प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह कोई इमरजेंसी लैंडिंग या तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि हवाई क्षेत्र के सुरक्षा प्रोटोकॉल और एहतियात के तहत उठाया गया एक सामान्य कदम था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह चम्पावत से चार यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर अपने तय शेड्यूल के अनुसार गौलापार स्थित बेस (स्टेडियम हेलीपैड) लौट रहा था। गौलापार क्षेत्र के ऊपर पहुंचने पर पायलट ने एहतियातन हेलीकॉप्टर को नीचे उतारने का निर्णय लिया। प्रत्यक्षदर्शी लछमपुर निवासी प्रकाश पांडेय ने बताया कि पायलट ने पहले हेलीकॉप्टर को...