Haldwani News: एमबीपीजी ने जीता क्रिकेट का खिताब
हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम ने कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता है। दो से छह नवंबर तक एमबीपीजी में आयोजित प्रतियोगिता में कुमाऊं विवि से संबद्ध 10 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। शुक्रवार को फाइनल में एमबीपीजी की टीम ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने विजेता खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, प्रशिक्षक और क्रीड़ा विभाग को बधाई दी। क्रीड़ा सचिव डॉ. ललित मोहन तिवारी ने सभी टीमों, निर्णायकों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.