हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत 'मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत 'कार्यक्रम आयोजि किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ ही विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा रहे। समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने की। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ समारोह का आगाज हुआ। प्राचार्य प्रो. बनकोटी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेवा संकल्प अभियान की अवधारणा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। अभियान ...