Haldwani News: एमबीपीजी कॉलेज में पीजी में छात्रों ने लिया प्रवेश
हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया हुई। प्राचार्य डॉ. एनए बनकोटी ने बताया कि विवि के निर्देशानुसार शुक्रवार को विभिन्न विषयों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए गए। पहले दिन एमकॉम में सर्वाधिक 14 छात्रों ने प्रवेश लिया, जबकि अर्थशास्त्र में 05, हिंदी और भौतिक विज्ञान में 04-04, जूलॉजी एवं कंप्यूटर में 02-02, एजुकेशन, अंग्रेजी, संगीत और बॉटनी विषय में 01-01 छात्र ने दाखिला लिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: एक वर्षीय व दो वर्षीय पीजी नामांकन का आवेदन आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.