हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- दस्तावेज जमा नहीं करने वाले छात्रों पर परीक्षा की रोक Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले करीब 250 छात्र-छात्राओं के परीक्षा में बैठने पर संकट मंडराने लगा है। 23 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं से ठीक पहले कॉलेज प्रशासन ने उन छात्र-छात्राओं के शामिल होने पर रोक लगा दी है, जिन्होंने फीस जमा करने के बाद अपने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। दरअसल, छात्रों ने कॉलेज में बीए, बीकॉम एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेते समय अपने दस्तावेज जमा नहीं कराए थे। टीसी, सीसी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब कॉलेज प्रशासन ने ऐसे सभी छात्रों को परीक्...