हल्द्वानी, जुलाई 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हरफनमौला साहित्यिक संस्था की ओर से आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में स्वरचित कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान नन्हे-मुन्ने और युवा कवियों ने हास्य, वीर, भक्ति और श्रृंगार रस की कविताओं के साथ-साथ देश के ज्वलंत और समसामयिक विषयों पर भी खुलकर अपनी आवाज उठाई। विद्यार्थियों ने नीट पेपर लीक मामला, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, लखनऊ अग्निकांड जैसे सामाजिक और प्रासंगिक विषयों पर मर्मस्पर्शी रचनाएं प्रस्तुत कीं। संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने बाल कवियों की रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कविता पाठ प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बांधा समां

हिंदी हिन्दुस्त...