हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और करियर मार्गदर्शन के लिए एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी ऑपरेशन के पद पर कार्यरत पूर्व ब्रिगेडियर सुनील उपाध्याय उपस्थित रहे। छात्रों ने भारतीय सशस्त्र बलों, पैरामिलिट्री फ़ोर्स और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में करियर की संभावनाओं को लेकर ब्रिगेडियर उपाध्याय से कई सवाल पूछे। ब्रिगेडियर ने अपने लंबे सैन्य अनुभवों और व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से बच्चों की हर जिज्ञासा और शंका का आत्मीयता से समाधान किया। प्रधानाचार्य वीरेंदर सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...