हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस ने अपना संगठन मैदान में उतार दिया है। बुधवार को स्वराज आश्रम में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। इसमें चुनावी रणनीति पर मंथन के साथ मेहुल के समर्थन में छात्र-छात्राओं के बीच जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि छात्रहितों की आवाज को मजबूती देने के लिए मेहुल शाह जरूरी हैं। मेहुल शाह ने कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल, छात्र सुविधाओं, पारदर्शी व्यवस्था और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, मधु सांगुडी, नीमा भट्ट, भागीरथी बिष्ट, पिंकी पांडे, संजय साह, म...