Haldwani News: एक माह से युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
हल्द्वानी, अक्टूबर 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एक माह से लापता युवक की तलाश के लिए परिजनों ने कोतवाली मुखानी में शिकायत दर्ज कराई है। लापता देवेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कोटाबाग के भाई संजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनका भाई देवेंद्र एक अधिवक्ता के यहां कार्य करते थे और कमलुवागांजा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। तहरीर के अनुसार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बीते 15 सितंबर को हल्द्वानी से अपने गांव जाने के लिए मकान मालिक को बोलकर गए थे। लेकिन न तो वह घर पहुंचे और न ही वापस अपने कमरे में आए। परिजनों ने काफी ढूंढखोज की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.