Haldwani News: एआई वीडियो मामले में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, अगस्त 11 -- Haldwani News: कालाढूंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्य बस अड्डे पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पांडे और नगर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित बुढ़लाकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एआई वीडियो के माध्यम से कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को इस तरह की गतिविधियों के बजाय देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी जैसे जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। यहां नगर अध्यक्ष रोहित बुढ़लाकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे, पूर्व चेयरमैन दीपचंद सती, जिला पंचायत सदस्य अर्णव कंबोज, विक्रम सामंत, इंदिरा डंगवाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.