हल्द्वानी, नवम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड में साइबर अपराधियों ने पिछले छह वर्षों में ठगी का ऐसा जाल फैलाया कि प्रदेश के लोगों की करीब 600 करोड़ रुपये की जमा पूंजी लूट ली। तमाम प्रकार से लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई ठग चट कर गए। हालांकि पुलिस ने करोड़ों रुपये होल्ड भी कराए और वापसी भी कराई। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 से 2026 तक साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते रहे। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में जहां 15 करोड़ रुपये की ठगी हुई, वहीं वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर सर्वाधिक 177 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। जबकि 2026 में 100 करोड़ के पार ठगी की रकम पहुंच चुकी है। साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 15 से अधिक हथकंडे अपनाए। इनमें ऑनलाइन ट्रेडिंग और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होन...