Haldwani News: उत्तराखंड के पहाड़ों में दिन ढलते ही सर्दी का पहरा
हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंड Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में नवंबर के महीने में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन में खिल रही चटख धूप से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सूरज ढलते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल रहा है। राज्य के 10 प्रमुख हिल स्टेशनों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर बढ़ने से कंपकंपी छूटने लगी है। मौसम विभाग की आधिकारिक साइट के मुताबिक नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि चकराता में पारा एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं औली व मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे पहुंचने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.