हल्द्वानी, अगस्त 18 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण यानी ई20 को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हल्द्वानी के ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्मार्ट सिटी में ई-कार और स्कूटर की मांग 20 फीसदी तक बढ़ीइलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दोपहिया से लेकर कार तक ग्राहक अब ईवी को पेट्रोल वाहनों के मुकाबले किफायती विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। डीलरों के अनुसार पिछले कुछ समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में करीब 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। बाजार में टीवीएस, बजाज, एथर और ओला जैसे ब्रांड की इलेक्ट्रिक स्कूटी ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। स्थानीय डीलरों के मुताबिक एक माह में करीब 10 से 15 इलेक्ट्रिक स्कूटी बिक रही हैं,...