हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में ई-चालान का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 1,19,065 रुपये उड़ा लिए गए। छड़ायल नयाबाद निवासी पीड़ित हरीश चंद्र मेलकानी के अनुसार, 26 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर ई-चालान से संबंधित एक मैसेज आया था। जैसे ही उन्होंने वह मैसेज खोला, उनका मोबाइल हैक हो गया और इसके तीन दिन बाद नैनीताल रोड स्थित दुर्गा सिटी सेंटर के पास मौजूद उनके बैंक खाते से तीन अलग-अलग लेनदेन के जरिए 1,19,065 रुपये की रकम निकाल ली गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुखानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी को सौंपी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...