Haldwani News: इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार अध्यक्ष बनीं शैली
हल्द्वानी, जुलाई 16 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार का छठा अधिष्ठापन समारोह गुरुवार को एक होटल में आयोजित हुआ। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।निवर्तमान अध्यक्ष सीमा गोयल ने शैली गर्ग को कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा। तन्वी अग्रवाल सचिव, शिखा अग्रवाल उपाध्यक्ष, दिव्या अग्रवाल कोषाध्यक्ष, कामायनी पंत आईएसएसओ, अंशिका अग्रवाल एडिटर और आयुषी गुप्ता संयुक्त सचिव नियुक्त की गईं। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं की शिक्षा हेतु फीस प्रदान की गई और क्लब के डॉक्टरों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: इनरव्हील क्लब के नये पदाधिकारियों ने किया कार्यभार ग्रहण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.