Haldwani News: इंस्पिरेशन स्कूल में साइबर क्विज का आयोजन
हल्द्वानी, सितम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतरसदनीय साइबर क्विज का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को चार टीमों क्वांटम क्वाड्स, साइबर माइंड, डिजिटल डायनोमोस और लॉजिक लेजेंड्स में बांटा गया। विद्यार्थियों से 8 से 10 प्रश्न पूछे गए। रेड हाउस की डिजिटल डायनोमोस टीम ने प्रथम, येलो हाउस की साइबर माइंड टीम ने द्वितीय और ब्लू हाउस की लॉजिक लेजेंड्स टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और गायत्री बल्यूटिया ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। संचालन आईटी विभाग की क्विज मास्टर स्मिता पंत और भावना कफलटिया ने किया। आयोजन में गिरिजा नेगी तिवारी और रोबिन कुमार आर्य का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.