Haldwani News: इंस्पिरेशन स्कूल में छात्रों ने बिखेरा अभिनय का जलवा
हल्द्वानी, जुलाई 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंस्प्रेशन पब्लिक स्कूल में 'समसमायिक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए' अंतरसदनीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। रेड हाउस ने मोबाइल के नागपाश में युवा, ब्लू हाउस ने मानवीय मूल्यों के पतन और तकनीक के प्रयोगों के बीच फसी परीक्षा व्यवस्थाएं, ग्रीन हाउस ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर हावी कोरपोरेट कल्चर, येलो हाउस ने 'लोकतंत्र और मीडिया की स्वतंत्रता' पर प्रस्तुति दी। प्रथम स्थान ग्रीन हाउस, द्वितीय स्थान रेड हाउस और तृतीय स्थान येलो और ब्लू हाउस ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कॉडिनेटर प्रियंका शर्मा, स्मिता पंत, नीरू गोयल मौजूद रहे। संचालन रुद्र सक्सेना, सान्वी गोस्वामी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.