हल्द्वानी, अक्टूबर 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। त्योहारों पर साड़ी खरीदने की तैयारी कर रही महिलाओं को सोशल मीडिया पर दिए जा रहे भारी डिस्काउंट के ऑफर भारी पड़ सकते हैं। इंस्टाग्राम पर छह से सात हजार रुपये तक की साड़ी महज 1500 रुपये में देने का लालच देकर साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। साइबर सेल के एसआई बीएल कुशवाहा ने बताया कि आकर्षक वीडियो, डिजाइनर साड़ियों की तस्वीरें और कम कीमत देखकर लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। इसके बाद ऑर्डर में दिक्कत आने पर कस्टमर केयर के नाम पर संपर्क करना भी मुसीबत बन रहा है। साइबर ठग इसी बहाने लोगों की जमा पूंजी पर सेंध लगा रहे हैं। हल्द्वानी साइबर सेल में पिछले पांच दिनों में ऐसी ठगी से जुड़ी 10 महिलाओं ने शिकायत की है। ठग करवाचौथ और अन्य त्योहारों के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों की जमापूंजी...