Haldwani News: इंदर आर्य के गीतों संग रामनगर में सरस मेले का समापन
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- Haldwani News: रामनगर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित पांच दिवसीय सरस मेले का मंगलवार को समापन हुआ। 21 अगस्त से शुरू हुए इस मेले में जहां महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं अंतिम दिन रंगमंच पर स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों और उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक इंदर आर्य के गीतों ने समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.