हल्द्वानी, जुलाई 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी । एसटीएच का स्त्री रोग विभाग सबसे ज्यादा डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। हालत यह है कि मरीजों के ऑपरेशन लगातार टालने पड़ रहे हैं। इसका खामियाजा पहाड़ के दुरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को झेलना पड़ रहा है। आपरेशन टलने के बाद दुरस्थ गांव से आई एक महिला की परेशानी को देखते हुए मजबूरी में उसे भर्ती कर लिया।

पिथौरागढ़ के दुरस्थ गांव की स्थिति पिथौरागढ़ के दुरस्थ गांव देवलथल निवासी जीवंती देवी को 24 जून को स्त्री रोग विशेषज्ञ ने जांच के बाद उन्हें 18 जुलाई को ऑपरेशन की डेट दी थी। जीवंती देवी 17 जुलाई को अपने भाई प्रकाश राम और बेटे कमल के एसटीएच पहुंची। किसी तरह से रात काटने के बाद इस उम्मीद से विभाग पहुंची की उसका शनिवार को आपरेशन हो जाएगा। डॉक्टरों की कमी के चलते महिला को 24 जुलाई आपरेशन की डेट दे दी...